Rainbow Colors Name | इंद्रधनुष के रंग

मित्रो आज के इस लेख में हम सीखेंगे इंद्रधनुष में कितने प्रकार के रंग होते हैं। यहाँ पर हमने rainbow colors name in Hindi and English की पूरी सूचि आपके लिए बनाई है। जिसकी सहायता से आप इंद्रधनुष के रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में आसानी से सिख सकते है।

Rainbow | इंद्रधनुष

Rainbow को हिंदी में इंद्रधनुष कहा जाता है। यह सात रंगों का होता है। आप सभी ने इंद्रधनुष तो देखा ही होगा। जो आमतौर पर बरसात के मौसम में दिखाई देता है। बारिश के बाद इंद्रधनुष प्रकृति का एक अनूठा नजारा है। इंद्रधनुष चाप (arc)के आकार का होता है, और इंद्रधनुष सात रंगों में दिखाई देता है।

rainbow colour name in hindi english इंद्रधनुष के रंग

आसमान में सात रंगों का इंद्रधनुष तभी दिखाई देता है, जब धूप में बारिश हो या पानी की कोई और बूंद वातावरण में आ जाए। इंद्रधनुष की घटना परावर्तन, अपवर्तन और फैलाव की प्रक्रिया के कारण होती है, जो आकाश में एक मौसम संबंधी रूप है। इंद्रधनुष सूर्य के विपरीत आकाश में परावर्तित सूर्य के प्रकाश से उत्पन्न होते हैं।

7 Colors of Rainbow | इंद्रधनुष के ये सात रंग

Sr no.ColorsEnglish, Hindi
1.Red (लाल)
2.Orange (नारंगी)
3.Yellow (पिला)
4.Green (हरा)
5.Blue (नीला)
6.Indigo (जामुनी)
7.Violet (बैंगनी)

Rainbow Colors Name in Hindi and English

  1. Red (लाल)
  2. Orange (नारंगी)
  3. Yellow (पिला)
  4. Green (हरा)
  5. Blue (नीला)
  6. Indigo (जामुनी)
  7. Violet (बैंगनी)
इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?

इंद्रधनुष में कुल सात रंग होते है। वह है लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जमुनी, और बैंगनी।

इंद्रधनुष आसमान में कैसे बनता है?

बारिश के बाद जो आसमान में नन्ही नन्ही बुँदे बच जाती है उसमे से सूर्य की रोशनी परिवर्तित होने के कारन हमें आसमान में रंग बिरंगा इंद्रधनुष दिखाई देता है।

इंद्रधनुष में रंगों का क्रम क्या है

इंद्रधनुष में रंगो का क्रम यह है लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जमुनी, और बैंगनी।

Meaning of Rainbow Colours in Hindi (इंद्रधनुष के रंगों का हिंदी में अर्थ)

Red Color ( लाल रंग ):

लाल इंद्रधनुष के सात रंगों में से एक है, जो सबसे पहले आता है। लाल रंग ऊर्जा और प्रसिद्धि का प्रतीक है। लाल रंग खतरे, तीव्रता और उत्साह का प्रतीक माना जाता है।

Orange Color ( नारंगी रंग ):

नारंगी रंग इंद्रधनुष के सात रंगों में से एक है, जो लाल रंग के बाद आता है। नारंगी रंग दूसरे स्थान पर आता है। नारंगी रंग लाल और पीले रंग को मिलाकर बनता है। इसलिए नारंगी रंग लाल रंग और पीले रंग के बीच में आता है। नारंगी रंग दुनिया में सुख और सफलता का प्रतीक माना जाता है। यह रंग हमें सूर्योदय और सूर्यास्त के समय दिखाई देता है और यह दृश्य बहुत ही सुंदर दिखाई देता है।

Yellow Color ( पीला रंग ):

पीला रंग इंद्रधनुष के सात रंगों में से एक है, जो लाल और नारंगी के बाद आता है। पीला रंग तीसरे स्थान पर आता है। पीला रंग सुख, आत्मविश्वास, बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में पीला रंग शुभ माना जाता है।

Green Color ( हरा रंग ):

हरा रंग इंद्रधनुष के सात रंगों में से एक है, जो लाल, नारंगी और पीले रंग के बाद आता है। हरा रंग चौथे स्थान पर आता है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। यह हरा रंग सुख, समृद्धि और प्रगति का भी प्रतीक माना जाता है। हरा रंग पीला और नीला रंग मिलाने से बनता है, इसलिए हरा रंग इंद्रधनुष में पीले और नीले रंग के बीच होता है।

Blue Color ( नीला रंग ):

नीला रंग इंद्रधनुष के सात रंगों में से एक है, जो लाल, नारंगी, पीले और हरे रंग के बाद आता है। नीला रंग पांचवें स्थान पर आता है। नीला रंग शक्ति, पौरुष और वीरता का प्रतीक माना जाता है।

Indigo Color ( जामुनी रंग ):

जामुनी रंग इंद्रधनुष के सात रंगों में से एक है, जो लाल, नारंगी, पीले, हरे और नीले रंग के बाद आता है। जामुनी रंग छठे स्थान पर आता है। इंद्रधनुष में जामुनी रंग नीले और बैंगनी के बीच आता है। जामुनी रंग नीला और बैंगनी रंग मिलाने से बनता है।

Violet Color ( बैंगनी रंग ):

बैंगनी रंग इंद्रधनुष के सात रंगों में से एक है, जो लाल, नारंगी, पीले, हरे, नीले और जामुनी रंग के बाद आता है। बैंगनी रंग सातवें स्थान पर आता है । बैंगनी रंग इंद्रधनुष में सबसे अंत में आता है।

इसे भी पढ़े:

उम्मीद करते है की, हमारा यह लेख इंद्रधनुष के ये सात रंग आपको जरूर पसंद आया होगा। आप अपने मित्रो को साथ यह लेख साझा कर सकते है। ताकि वह भी जान पाए इंद्रधनुष में कितने प्रकार के रंग होते है।