Vachan Badlo in Hindi | वचन के भेद (हिंदी में)

नमस्कार दोस्तों! क्या आप जानना चाहते हैं वचन किसे कहते हैं, और वचन कितने प्रकार के होते है? यहाँ पर हमने वचन बदलने वाले शब्दों की पूरी सूचि आपके लिए बनाई है। जिसकी सहायता से आप Vachan Badlo के बारे में आसानी से सिख सकते है।

Vachan Badlo

वचन और उनके प्रकार हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है जो हमें हमारे जीवन में हमेशा काम आतें हैं। आज के बच्चों को वचन बदलने वाले शब्दों को ढूंढ़ने में समस्याएं आती हैं। 

इसलिये हम उनके लिए इस पोस्ट में लाएं हैं वचन से जुड़े जानकारियां जो हमें अपने ज्ञान को बढ़ने में सहायता करेंगे और हम इस वचन बदलने वाले शब्दों से भी अवगत हो पाएंगे। 

वचन किसे कहते हैं?

शब्दों का ऐसा प्रारूप जिससे की हमें उसके एक या अनेक होने का भास् हो उस शब्द को हम वचन कहते हैं। वचन को हम ‘संख्यावाचन’ शब्द भी कह सकते है। 

वचन कितने प्रकार के होते है?

वचन के मुख्य दो प्रकार होते हैं एकवचन और बहुवचन।

  1. एकवचन

किसी शब्द का ऐसा स्वरूप जिससे हमें यह आभास हो की वह संख्या में एक ही है उस शब्द को हम एकवचन शब्द कहते है। 

जैसे- लड़का, गमला, पुस्तक, इत्यादि। 

  1. बहुवचन (अनेकवचन)

ऐसे शब्द का स्वरूप जिससे हमें यह आभास हो की वह संख्या में एक से अधिक (बहु) हैं, उस शब्द को हम बहु-वचन शब्द कहते है। 

जैसे- लड़के, गमलें, पुस्तकें, इत्यादि। 

कुछ शब्द ऐसे भी होते है जिनके एकवचन स्वरूप को हम हम बहुवचन नहीं कर सकतें है और कुछ ऐसे भी शब्द होते हैं जिनके बहुवचन स्वरुप को हम एकवचन में नहीं बदल सकते हैं। 

जैसे- 

  • एकवचन शब्द- प्रत्येक, हरेक, सुंदरता, बचपन, मिठास, इत्यादि। 
  • बहुवचन शब्द- आंसू, लोग, बाल, दर्शन, हस्ताक्षर, इत्यादि। 
वचन-बदलने-वाले-शब्द-vachan-badlo-in-hindi

वचन बदलने वाले शब्दों की ‘एकवचन से बहुवचन’ वाली सूचि

अनु. क्र. एकवचनबहुवचन 
1.कलमकलमें
2.अध्यापकअध्यापकगण
3.अध्यापिकाअध्यापिकाएँ
4.अबलाअबलाएँ
5.आँखआँखें
6.आंखआंखें
7.आत्माआत्माएँ
8.आपआपलोग
9.आशाआशाएँ
10.इरादाइरादे
11.उँगलीउँगलियाँ
12.ऋतुऋतुएँ
13.औज़ारऔज़ार
14.कक्षाकक्षाएँ
15.कथाकथाएँ
16.कन्याकन्याएँ
17.कपड़ाकपड़े
18.कमराकमरे
19.कर्मचारीकर्मचारीवर्ग
20.कलाकलाएँ
21.कलीकलियाँ
22.कविकविगण
23.कविताकविताएँ
24.कहानीकहानियाँ
25.कानकान
26.कामनाकामनाएँ
27.कारकारें
28.कालाकाले
29.किताबकिताबें
30.कुतियाकुतियाँ
31.कुत्ताकुत्ते
32.कुरताकुरते
33.कुर्सीकुर्सियाँ
34.केलाकेले
35.कोठरीकोठरियाँ
36.क्यारीक्यारियाँ
37.खंभाखंभे
38.खटियाखटियाँ
39.खिड़कीखिड़कियाँ
40.खिलाड़ीखिलाड़ी
41.खुरपीखुरपियाँ
42.गऊगउएँ
43.गतिगतियाँ
44.गधागधे
45.गन्नागन्ने
46.गरीबगरीब लोग
47.गलीगलियाँ
48.गहनागहने
49.गाड़ीगाड़ियाँ
50.गायगायें
51.गुड़ियागुड़ियाँ
52.गुरुगुरुजन
53.गेंदगेंदे
54.गोलागोले
55.गौगौएँ
56.घंटाघंटे
57.घटनाघटनाएँ
58.घड़ीघड़ियाँ
59.घरघर
60.घोंसलाघोंसले
61.घोड़ाघोड़े
62.चनाचने
63.चप्पलचप्पलें
64.चश्माचश्मे
65.चाचाचाचा
66.चादरचादरे
67.चीताचीते
68.चुटियाचुटियाँ
69.चुहियाचुहियाँ
70.चोटीचोटियाँ
71.छाताछाते
72.जातिजातियाँ
73.जानवरजानवर
74.जूँजुएँ
75.जूताजूते
76.झाड़ीझाड़ियाँ
77.झीलझीलें
78.झूलाझूले
79.टाँगटाँगें
80.टुकड़ीटुकड़ियाँ
81.टोपीटोपियाँ
82.डालडालें
83.डिबियाडिबियाँ
84.डोलीडोलियाँ
85.ढेलाढेले
86.तंत्रिकातंत्रिकाएँ
87.तरुतरुओं
88.तलवारतलवारें
89.तारातारे
90.तालाताले
91.तालीतालियाँ
92.तितलीतितलियाँ
93.तिथितिथियाँ
94.तोतातोते
95.त्रुटीत्रुटियाँ
96.थालीथालियाँ
97.दरवाजादरवाजे
98.दलितदलित समाज
99.दवादवाएँ
100.दवाईदवाइयाँ
101.दानादानें
102.दावतदावतें
103.दीवारदीवारें
104.दूरीदूरियाँ
105.देवदेवगण
106.देवीदेवियाँ
107.देशदेश
108.धमनीधमनियाँ
109.धातुधातुएँ
110.धाराधाराएँ
111.धेनुधेनुएँ
112.ध्वनीध्वनियाँ
113.नज़दीकनज़दीकियाँ
114.नदीनदियाँ
115.नारीनारियाँ
116.नालीनालीयाँ
117.निधिनिधियाँ
118.नीतिनीतियाँ
119.पंखापंखे
120.पक्षीपक्षीवृंद
121.पटाखापटाखे
122.पत्रिकापत्रिकाएँ
123.पपीतापपीते
124.परदापरदे
125.परीपरियाँ
126.परीक्षापरीक्षाएं
127.पसलीपसलियाँ
128.पहाड़ीपहाड़ियाँ
129.पहियापहिए
130.पातीपातियाँ
131.पानीपानी
132.पितापिता
133.पुस्तकपुस्तकें
134.पेटीपेटियाँ
135.पेड़पेड़
136.पैरपैर
137.पौधापौधे
138.प्यालाप्याले
139.प्रजाप्रजाजन
140.प्रेमप्रेम
141.फलफल
142.फसलफसलें
143.फूलफूल
144.बंगलाबंगले
145.बकरीबकरियाँ
146.बच्चाबच्चे
147.बछड़ाबछड़े
148.बर्तनबर्तन
149.बर्फीबर्फियाँ
150.बस्ताबस्ते
151.बहनबहने
152.बहूबहुएँ
153.बाज़ारबाज़ार
154.बातबातें
155.बादलबादल
156.बालकबालकगण
157.बिंदियाबिंदियाँ
158.बिल्लीबिल्लियाँ
159.बुढियाबुढियाँ
160.बेटाबेटे
161.भक्तभक्तगण
162.भाईभाई
163.भालाभाले
164.भुजाभुजाएँ
165.भेड़भेड़ें
166.भेड़ियाभेड़ियाँ
167.मक्खीमक्खियाँ
168.मछलीमछलियाँ
169.मटकामटके
170.महलमहल
171.मातामाताएँ
172.मामामामा
173.मालामालाएँ
174.मिठाईमिठाईयाँ
175.मित्रमित्रजन
176.मित्रमित्रवर्ग
177.मुद्रामुद्राएँ
178.मुर्गामुर्गे
179.मुर्गीमुर्गियाँ
180.मेजमेजें
181.मेलामेले
182.मैदानमैदान
183.मोरमोर
184.यात्रायात्राएँ
185.राजाराजा
186.रातरातें
187.रानीरानियाँ
188.राशीराशियाँ
189.रास्तारास्ते
190.रिश्तारिश्ते
191.रीतिरीतियाँ
192.रुपयारूपये
193.रेखारेखाएँ
194.रोटीरोटियाँ
195.लकीरलकीरें
196.लठियालुठियाँ
197.लड़कालड़के
198.लड़कीलड़कियाँ
199.लड़ीलड़ियाँ
200.लतालताएँ
201.लुटियालुटियाँ
202.लेखकलेखकगण
203.लोटालोटे
204वधूवधुएँ
205.वस्तुवस्तुएँ
206.वादावादे
207.वाद्यवाद्य
208.विद्याविद्याएँ
209.विद्यार्थीविद्यार्थीगण
210.विधिविधियाँ
211.व्यापारीव्यापारीगण
212.शक्तिशक्तियाँ
213.शहरशहर -शहर
214.शाखाशाखाएँ
215.शिक्षकशिक्षकगण
216.शिक्षिकाशिक्षिकाएँ
217.शिलाशिलाएँ
218.शीशाशीशे
219.शेरशेर
220.शेरनीशेरनियाँ
221.श्रोताश्रोतागण
222.संतरासंतरे
223.सखीसखियाँ
224.सड़कसड़कें
225.सपेरासपेरे
226.सब्जीसब्जियाँ
227.सभासभाएँ
228.समितिसमितियाँ
229.समुद्रसमुद्र
230.सहेलीसहेलियाँ
231.साइकिलसाइकिलें
232.साड़ीसाड़ियाँ
233.साथीसाथियों
234.सीमासीमाएँ
235.सुईसुइयाँ
236.सुधीसुधिजन
237.सेनासेनाएँ
238.सेनासेनादल
239.स्त्रीस्त्रियाँ
240.हथियारहथियार
241.हाथीहाथीगण

उम्मीद करते है की, हमारा यह लेख वचन के भेद आपको जरूर पसंद आया होगा। आप अपने मित्रो को साथ यह लेख साझा कर सकते है। ताकि वह भी जान पाए वचन बदलने वाले शब्दों कौन कौन से हैं।