क्या आप ढूंढ रहे हो सप्ताह का नाम (week name in Hindi)? हमने यहाँ पर पुरे सप्ताह के 7 दिनों के नाम का तालिका बनाई है। आप उसे जाकर पढ़ सकते है, और हम ने हर एक दिन के महत्तव के बारे में भी जानकरी प्रदान की है।
Week Name (सप्ताह का नाम)
सप्ताह में कुल सात दिन होते है। हिंदी धर्म के अनुसार इन सातों दिनों का अपना ही अलग महत्व है। आज हम आपको सप्ताह के सातों दिनों के बारे में कुछ विशेष जानकारिया देंगे जिसे पढ़ के आपको इन सात दिनों का महत्व पता चलेगा जो आपके ज्ञान के लिए अच्छा रहेगा।

Seven Days Name in Hindi
Sr. No | Days name in English | Pronunciation | Days name in Hindi | Eng-Hindi |
---|---|---|---|---|
1. | Sunday | (सन्डे) | रविवार | Raviwar |
2. | Monday | (मंडे) | सोमवार | Somwar |
3. | Tuesday | (ट्यूसडे) | मंगलवार | Mangalwar |
4. | Wednesday | (वेडनेसडे) | बुधवार | Budhwar |
5. | Thursday | (थर्सडे) | गुरुवार | Guruwar |
6. | Friday | (फ्राइडे) | शुक्रवार | Shukrawar |
7. | Saturday | (सैटरडे) | शनिवार | Shaniwar |
Days of the Week in Hindi
1. Sunday (रविवार)
सप्ताह का पहला दिन हम रविवार (Sunday) को कहते है। इसे हम सप्ताह का पहला दिन इसलिए भी कहते है क्योंकि पंचांग (astrology) के अनुसार रविवार के दिन को अत्यंत ही शुभ मन गया है।
रविवार के नाम को रवि से लिया गया है जो की हम सूर्य भगवन को भी कहते है। इसलिए रविवार के दिन को सूर्य भगवन का दिन भी कहा जाता है। कहते है की दिन के शुरुवात सूर्य के किरणों से होती है, इसलिए सप्ताह की शुरुवात भी रविवार से होती है।
यह विश्वभर में अवकाश दिन (Holiday) से भी प्रसिद्द है। इस दिन सभी कर्मचारियों की छुट्टी रहती है। सप्ताह में रविवार के बाद वाला दिन सोमवार होता है।
2. Monday (सोमवार)
सोमवार (Monday) के दिन को सप्ताह का दूसर दिन कहा जाता है। यह दिन रविवार के बाद और मंगलवार से पहले आता है। सोमवार नाम सोम (अर्थात शिव) से लिया गया है जो की भगवन शिव जी का दिन भी होता है।
कार्य शैली के अनुसार यह सप्ताह में कार्य के लिए पहला दिन है। हिन्दू धर्म के अनुसार सोमवार के नाम को चंद्रमा ग्रह के नाम पर रखा गया है।
3. Tuesday (मंगलवार)
मंगलवार (Tuesday) दिन को हफ्ते का तीसरा दिन कहते है। यह दिन सोमवार के बाद और बुधवार से पहले आता है। मंगलवार का नाम मंगल शब्द से लिया गया है जो की शुभ और कुशल होता है। मंगल नाम का सौरमंडल में एक गृह भी है। हिंदी धर्म में लोग इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करते है।
4. Wednesday (बुधवार)
बुधवार (Wednesday) को सप्ताह का चौथा दिन कहा जाता है। यह दिन मंगलवार के बाद और गुरुवार से पहले आता है। बुधवार नाम बुध शब्द अर्थात गौतम बुद्ध जीके नाम से लिया गया है। सौरमंडल में एक गृह का भी नाम बुध है। इस दिन को हिंदी धर्म के अनुसार भगवान् गणेश जी का दिन भी मानते है और उनकी की पूजा करते हैं।
5. Thursday (गुरुवार)
गुरुवार (Thursday) का दिन सप्ताह का पांचवा दिन होता है। यह दिन बुधवार के बाद और शुक्रवार से पहले आता है। इस दिन को हम ‘बृहस्पतिवार’, ‘वीरवार’ या ‘बीफे’ भी कहते है। इस दिन को हिन्दू धर्म के अनुसार भगवन विष्णु जी का दिन भी माना जाता है।
मुस्लिम धर्म के अनुसार गुरुवार को ‘जुमेरात’ कहते है क्योंकि यह रात जुम्मा (friday) से पहले आता है।
6. Friday (शुक्रवार)
शुक्रवार (Friday) का दिन सप्ताह का छठा दिन होता है। यह दिन गुरुवार के बाद और शनिवार से पहले आता है। मुस्लिम धर्म के अनुसार इस दिन को जुम्मा कहते है जो की उनके धर्म में इस दिन की बड़ी मान्यता होती है। इस दिन वे सब मस्जिद में जाते है और जुम्मे की नमाज़ (जुम्मा) पढ़ते है। सौरमंडल में शुक्र नाम का एक गृह भी है।
7. Saturday (शनिवार)
शनिवार (Saturday) सप्ताह का अंतिम दिन है मतलब सांतवा दिन होता है। यह दिन शुक्रवार के बाद और रविवार से पहले आता है। शनिवार, यह नाम शनि से लिया गया है जो की हिन्दू धर्म में हम भगवन शनिदेव का दिन कहा जाता है। शनि नाम का एक गृह सौरमंडल में भी है।