कंप्यूटर पर निबंध हिंदी में
Essay On Computer In Hindi
कंप्यूटर को मानव विज्ञान द्वारा किये गए खोजों में से एक सर्वश्रेष्ठ खोज माना गया हैं जो शायद मानव जाती और उनके विकास के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसे बनाने वाले महान वैज्ञानिक का नाम चार्ल्स बैबेज है। कंप्यूटर एक अभियंतिक मशीन है जो बिजली की सहायता से चलता हैं और इसका सही उपयोग हमारे अनेक कार्यो को कम समय में पूरा करने में मदद करता है और इसके इस्तेमाल ने मानव जीवन के कार्यों को बहुत ही आसान और तनाव मुक्त बना दिया हैं। हालांकि आविष्कार करते समय वैज्ञानिकों ने केवल इससे गणना और सूचनाएं और जानकारियां इकट्ठी करने हेतु किया परन्तु आज प्रत्येक कार्यों में इसका उपयोग किया जाने लगा है। इस यंत्र की यहीं एक खासियत है की यह प्रत्येक कार्यों को बड़ी सरलता और सटीक तरीके से पूर्ण कर देता हैं। कंप्यूटर एक वरदान साबित हो रहा है जो मानव प्रजाति का कीमती और अमूल्य समय बचा रहा है।
प्रत्येक वैज्ञानिकी आविष्कार मानवों के लिए फायदेमंद भी बने हैं और इनके दुष्परिणाम भी साथ ही है जो मानव जीवन के लिए घातक भी साबित हुए हैं। जैसे हर सिक्के के दो पहलु होते हैं वैसे ही हर आविष्कार के अच्छे और बुरे परिणाम भी होते हैं। यह सब हमारे इन उपकरणों के उपोयोग करने पर निर्भर होते हैं।
संगणक कई सारे उपकरणों को जोड़कर बनाया जाता है। केवल मॉनिटर होने से कंप्यूटर नहीं बन जाता है। इसे शुरू करने के लिए सी.पी.यू. मॉनिटर, कीबोर्ड, मदर-बोर्ड, माउस, स्पीकर को एक साथ जोड़ कर एक कार्यरहित संगणक निर्माण होता हैं। कंप्यूटर को हिंदी भाषा में संगणक कहते हैं जिसका उपयोग मानव अपने आराम के लिए और कार्यों को सरल बनाने के लिए करते हैं। इससे मनुष्य घंटों का काम मिनटों में कर पाते हैं। मानव जीवन इस संगणक पर निर्भर हो चूका हैं जिसके कारण मानव का संगणक के बिना जीवन अब मुश्किल हो गया हैं। इंटरनेट के आ जाने के बाद संगणक की उपयोगिता और त्रीवता से बढ़ गयी हैं। इंटरनेट का आविष्कार संगणक के उपयोगिता पर चार चाँद लगा दिया है जिसके कारण बहुत से महत्वपूर्ण कार्य मानव आज घर बैठे ही कर लेते हैं। वर्तमान समय और समय पूरा कंप्यूटर पर ही निर्भर रहने वाला हैं।
तकनीकी आधुनिकता के सहायता से आज मानवों ने कंप्यूटर को इतना एडवांस बना दिए है की आज ये प्रत्येक क्षेत्र में अपनी आधुनिकता का परचम लहरा रहा हैं। न केवल ये मानव के व्यावसायिक और दफ्तरी कार्यों में आता है बल्कि आज इसकी आधुनिकता के कारण इसका उपयोग चिकित्सा जगत में भी बहुत तेज़ी से की है। चिकित्सा जगत में अनेकों आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों का उपयोग किया जाने लगा है और उनमे से बहुत से उपकरण संगणक द्वारा ही चलाये जाते हैं। संगणक और इंटरनेट के मदद से आज दुनिया हमें छोटी लगने लगी हैं। इनकी सहायता से आज बहुत से व्यापारी कंपनिया अस्तित्व में आयी हैं और ढेर सारा मुनाफा भी कमा रही हैं जैसे की अमेज़ॉन, फ़्लिपकार्ट, ज़ोमैटो, अलीबाबा, मिंत्रा, फेसबुक, व्हाट्सप्प, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि। इन तकनीकी जगत में इस तकनीक की सहायता से आप घर बैठे अपने लिए शॉपिंग कर सकते है, जो चाहे वो मंगवा सकते है, यहाँ तक की खाना भी आप घर पर मंगवा सकते हैं। दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से आप वीडियो द्वारा बातें कर सकते हैं।
पढ़ाई क्षेत्र में भी जहां एक तरफ संगणक द्वारा जीवन आसान बन गयी हैं वही दूसरे तरफ इसके दुष-परिणाम भी है जो आपको चकित कर के रख देंगे। इसके कई असुविधाएं भी हैं जैसे इसके गलत उपयोग करने से जीवन संकट में भी पड़ सकती हैं। बहुत से लोग हैकर बनकर आपके निजी जानकारियों को गलत तरीके से उपयोग सकते हैं और इसके कारण वे किसी को भी ब्लैकमेलिंग कर सकते हैं, हानि पहुंचा सकते हैं और भी गलत कर सकते हैं। कंप्यूटर और इंटरनेट की सहायता से लोग इसका गलत उपयोग करते हैं जैसे अश्लील चीज़ों के आदि होकर समाज में गलत कार्यों को अंजाम देते हैं। बहुत से गैर कानूनी काम इसके द्वारा किये जा सकते हैं जैसे फ्रॉड काम, और हैकिंग करके सरकारी कामों में, बैंकों के कामों में दखल देना। हमें इनका सही उपयोग करना होगा तभी इसका अर्थ साकार हो पाएगा। और पूर्णरूप से हमारे लिए वरदान साबित होगा।
- See Also:
- Holi Essay in Hindi
- Pollution Essay in Hindi
- Republic Day Essay in Hindi
- 15 August Essay in Hindi
- Essay on Importance of Trees in Hindi
- Mahatma Gandhi Essay in Hindi
- Essay on Value of Time in Hindi
- Essay on Diwali in Hindi
- Mera Bharat Mahan Essay In Hindi