मित्रो आज के इस लेख में हम सीखेंगे मेरा भारत महान पर निबंध कैसे लिखते हैं। यहाँ पर हमने Mera Bharat Desh Mahan Essay In Hindi के ऊपर निबंध आपके लिए बनाई है। जिसकी सहायता से आप मेरा भारत महान पर निबंध आसानी से सिख सकते है।
मेरा भारत महान पर निबंध
मेरा भारत एक महान देश हैं। यह केवल एक वाकय, श्लोक, कहावत या मिथ्या नहीं हैं, बल्कि एक गहन सच्चाई हैं। इस देश के रहने वाले प्रत्येक देशवासिओं को अपने आप पर अत्यंत गर्व महसूस होता है की वे भारतवासी हैं। मैं भी इस देश का एक मूल-निवासी हूँ और मुझे गर्व है कि मैं भारतवासी हूँ। मेरे देश का नाम भारत है। अन्य देशों में भारत को और भी नाम से जानते हैं जैसे हिंद , इंडिया और हिन्दुस्तान। मेरा देश ऐसे ही एक महान देश नहीं बना है। यह एक प्राचीन सभ्यता और संस्कारों से परिपूर्ण एक ऐसा देश है जहाँ भिन्न-भिन्न प्रकार के जाति-धर्म के लोग यहां बड़े ही आनंद और उल्हास से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकशाही वाला देश है। भारत बड़ा देश होने के साथ-साथ सभी देशों से महान इसलिए है क्योंकि यहाँ पर रहने वाले लोग हमेशा मिलजुल कर रहते हैं। यहाँ की सरकार लोकतंत्र में भरोसा करती हैं और अपने प्रजा के लोगों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। मेरे देश को लोग यूँ ही सोने की चिड़िया वाला देश नहीं कहते। हकीकत में मेरा देश सोने की चिड़िया जैसे सुनहरे रंगों कि चादर ओढ़े एक बहुत ही खुशहाल देश है।
भारत देश के रहने वाले वासियों को भारतवासी, हिंदुस्तानी और इंडियन कहते हैं। यहां अलग-अलग धर्म, जाति, वेशभूषा, भाषा, रंग-रुप के लोग एक साथ एक जगह ख़ुशी से रहते हैं। जो हमेशा एक दूसरे के सुख-दुःख में साथ निभाते हैं। किसी भी आपदा का सामना वे सब एक जुट हो कर करते हैं। यह एक देश हैं जहाँ लोग मंदिरों में भगवान् की पूजा करते हैं तो घंटियों की और शंख की मधुर ध्वनि हमें पवित्रता का एहसास दिलाती हैं। जहाँ प्रतिदिन पांच वक़्त की नमाज़ की अज़ान सुनाई देती हैं। चर्चों में होने वाले प्रेयर्स, और गुरुद्वारों में होने वाले पूजा हमारे देश के लोगों का भगवान् के प्रति आस्था दर्शाती हैं। भारत देश में सभी लोग एक दूसरे के धर्म रक्षा और सन्मान करते हैं। यहाँ पर सभी धर्म में मनाये जाने वाले अलग अलग त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाये जाते हैं। मेरा देश पूरी दुनिया को एकता का सन्देश देता हैं।
मेरा देश मनाह वीरों का देश हैं जहाँ अनेक शूरवीरों ने जन्म लिया और अपने कर्तव्यों और कारनामों से इस देश का गौरव पुरे दुनिया भर में प्रसिद्द कर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप जी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद जी, और अन्य महान वीरों ने इस देश के लिए अविस्मरणीय कार्य किए हैं। जिसे आज भी हमारे विद्यालयों में बच्चों को इतिहास के माध्यम से इन सभी की वीर गाथा पढ़ाई जाती है जिससे हम इनके महान कार्य और देश के प्रति अपना बलिदान सभी को बता सकें और ऐसी प्रेरणा सभी के मन में जगह सकें। मेरा देश प्रत्येक धर्म को दिल से स्वीकार किया हैं और सन्मान पूर्व इन सभी धर्मों का निर्वहन भी किये हैं चाहे वो हिन्दू, मुसलमान, सिख, बुद्ध, ईसाई या अन्य धर्म के हों। हमने इस असंभव जैसे कार्य को संभव कर के दिखाए हैं।
भारत देश कृषि प्रधान देश है जहां भारी मात्रा में अन्य की पैदावार होती है जो सिंधु सभ्यता घाटी के समय से ही की जा रही है। भारत में 70% से ज्यादा किसान रहते हैं। किसान चाहे स्वयं भूखा क्यों ना रहे किंतु वह अपने देशवासियों को भूखा नहीं रहने देते और यही इस देश की खासियत है। हमारा देश इतना अन्न पैदा करता है कि यह विश्व के अन्य देशों को भी अन्य प्रदान करता है। हमारे देश के सैनिक वासी अपने प्राणों की बाजी लगाकर इस देश की सुरक्षा दिन रात करते हैं और इस देश को हर बुरी मुसीबतों से बचाते हैं। हमारा देश ना केवल कृषि क्षेत्र में आगे हैं बल्कि विज्ञान में भी अपना परचम लहराया हैं। बहुत से महान वैज्ञानिक, खोजकर्ता विज्ञानं जगत को भारत ने दिए हैं जैसे आर्यभट्ट, रामानुजन, अब्दुल कलाम आजाद, जगदीश चंद्र बसु, शकुंतला देवी, सीवी रमन, होमी जहांगीर भाभा आदि। इन सब ने विज्ञान के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देकर बहुत सारे वैज्ञानिक खोज पूरे संसार को दिए हैं। उद्योग क्षेत्र में भी हमारा भारत अन्य विकसित देशों से बराबरी कर रहा हैं। मेरा देश और भी अन्य चीजों के लिए महान है, जिसके लिए शायद शब्द कम पड़ जाए किंतु मेरे देश की महानता खत्म नहीं होगी। मुझे गर्व है कि मैं एक भारतवासी हूँ और भारत जैसे महान देश का एक अंश हूँ। भारत माता की जय।
उम्मीद करते है की, हमारा यह लेख मेरा भारत महान पर निबंध आपको जरूर पसंद आया होगा। आप अपने मित्रो को साथ यह लेख साझा कर सकते है। ताकि वह भी जान पाए मेरा भारत महान पर निबंध कैसे लिखा जाता है।
- See Also:
- Holi Essay in Hindi
- Pollution Essay in Hindi
- Republic Day Essay in Hindi
- 15 August Essay in Hindi
- Essay On Computer In Hindi
- Essay on Importance of Trees in Hindi
- Mahatma Gandhi Essay in Hindi
- Essay on Value of Time in Hindi
- Essay on Diwali in Hindi