Tense in Hindi: Types of Tenses, Chart, Rules, Examples, & Formula

क्या आप ढूंढ रहे हो tense in hindi? हमने यहाँ पर all tense chart in Hindi and English with rules and examples, Tense Table, Tense Definition in Hindi, tense formula with examples pdf download.

Tense in Hindi to English

Tense का हिंदी में अर्थ होता है “काल”। Tenses के मुख्य तीन प्रकार होते हैं। Tense से हम किसी भी वाक्य में हो रहे क्रिया के काल माध्यम का पता लगा सकते है जैसे कोई क्रिया किस काल में हो रहा है अर्थात क्रिया वर्तमान में हो रहा है, बीते हुए समय (भूत) में हुआ था अथवा भविष्य में होने वाला है। 

काल को पहचानना बड़ा ही सरल है। उन्हें समझने से पहले हमें उनके नियमों को याद करना होगा क्योंकि काल के अलग-अलग भेद को पहचानने के लिए उनके सहायक क्रियाएं भी भिन्न भिन्न होते हैं। 

Tense Chart | Tense Table

types of tense in hindi chart, structure, and rules

Tense की शुरुवात करने से पहले आपको इन्हे समझ लेना चाहिए

  • Sentence (वाक्य) के मुख्य तीन भाग होते हैं-  Subject, Verb, and Object.
  • पहला व्यक्ति, दूसरा व्यक्ति और तीसरा व्यक्ति (1st, 2nd, and 3rd person) का एकवचन-बहुवचन विषय की संकल्पना जिसके अनुसार helping verb का प्रयोग वाक्य में किया जाता है।
  • वाक्य के प्रकार- सकारात्मक, नकारात्मक, प्रश्नात्मक, नकारात्मक प्रश्न वाक्य (Affirmative, Negative, Interrogative & Negative Interrogative)। 
  • मुख्य क्रिया के प्रकार- जैसे V1, V2, V3, V4(ing). (present indefinite, past indefinite, past participle, present participle)
  • सहकार्य क्रिया (helping verbs)- जिन क्रियाओं से हमें वाक्य के काल का पता चले अथवा जो मुख्या क्रिया के साथ काल को दर्शाये।

Types of Tenses (Tense के प्रकार)

Tense के मुख्या तीन प्रकार होते है। 

  1. Present Tense (प्रेजेंट टेंस)- वर्तमान काल।  
  2. Past Tense (पास्ट टेंस)- भूत काल।  
  3. Future Tense (फ्यूचर टेंस)- भविष्य काल। 

इन तीनों काल के अपने चार प्रकार और होते है, जो क्रिया के बारे में अधिक जानकारी देते है जैसे की हो रहा कार्य समाप्त हुआ है या जारी है। Simple/Indefinite, Continuous/Progressive, Perfect, Perfect Continuous.

12 Types of Tense

इस तरह से काल के बारह प्रकार बनते हैं। 

  1. Present Indefinite Tense
    (सामान्य वर्तमान काल)
  2. Present Continuous Tense/Present Progressive Tense
    (अपूर्ण वर्तमान काल)
  3. Present Perfect Tense
    (पूर्ण वर्तमान काल)
  4. Present Perfect Continuous Tense
    (पूर्ण-अपूर्ण वर्तमान काल)
  5. Past Indefinite Tense
    (सामान्य भूत काल)
  6. Past Continuous Tense/Past Progressive Tense
    (अपूर्ण भूत काल)
  7. Past Perfect Tense
    (पूर्ण भूत काल)
  8. Past Perfect Continuous Tense
    (पूर्ण-अपूर्ण भूत काल)
  9. Future Indefinite Tense
    (सामान्य भविष्य काल)
  10. Future Continuous Tense/Future Progressive Tense
    (अपूर्ण भविष्य काल)
  11. Future Perfect Tense
    (पूर्ण भविष्य काल)
  12. Future Perfect Continuous Tense
    (पूर्ण-अपूर्ण भविष्य काल )

1. Present Indefinite Tense (सामान्य वर्तमान काल)

सामान्य वर्तमान काल के वाक्यों में जो क्रिया है वह सामान्य स्थिति में होने वाली क्रिया है जो वर्तमान में अक्सर होता है। इस tense में वाक्यों के अंत में ता है, ता हूँ, ते हैं, ती हूँ, ती है, का उपयोग होता है। 

Formula: Subject + verb (s /es) + Object

Examples:

  1. मैं पत्र लिखता हूँ।
    I write a letter.
  1. सीता सेब खाती है।
    Sita eats the apple.

2. Present Continuous Tense/Present Progressive Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)

अपूर्ण वर्तमान काल के वाक्यों में जो क्रिया है वह अपूर्ण होता है अर्थात अभी चल रहा है। इस tense में वाक्यों के अंत में ‘रहा है, रहा हूँ, रही है, रही हूँ, रहे है/हैं’ जैसे शब्दों का उपयोग होता है। 

Formula: Subject + am/is/are  + verb (ing) + Object

Examples:

  1. मैं पत्र लिख रहा हूँ।
    I am writing a letter.
  1. सीता सेब खा रही है।
    Sita is eating an apple.

3. Present Perfect Tense (पूर्ण वर्तमान काल)

पूर्ण वर्तमान काल के वाक्यों में जो क्रिया होता है वह वर्तमान स्थिति में पूर्ण हो चूका है यह दर्शाता है। इस tense के वाक्यों में अंत में ‘चूका है, चूका हूँ, चुकी है, चुकी हूँ, चुके है/हैं, या है, ली है/हूँ’, आदि शब्द आते हैं जो कार्य के पूर्णता को दर्शाते हैं। 

Formula: Subject + have/has + verb (3rd form) + Object

Example:

  1. मैंने एक पत्र लिख लिया है। या (मैं पत्र लिख चूका हूँ।)
    I have written a letter.
  1. सीता एक सेब खा चुकी है। या (सीता ने फल खा ली है।)
    Sita has eaten an apple.

4. Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण-अपूर्ण वर्तमान काल)

पूर्ण-अपूर्ण वर्तमान काल के वाक्यों से हमें यह पता चलता है की जो क्रिया है वाक्य में वह भूतकाल में कभी चालू हुआ था जो अभी भी जारी है और जिसका कोई अनुमान नहीं की वह कब समाप्त होगा।

इन वाक्यों में कार्य के शुरू होने का समय भी कई बार दिया होता है और समय के साथ ‘से’ का उपयोग होता है। इस tense में वाक्यों के अंत में भी ‘रहा है, रहा हूँ, रही है, रही हूँ, रहे है/हैं’ का उपयोग होता है जैसे Present Continuous Tense के वाक्यों में होता है। 

Formula: Subject + have been/has been + verb (ing form) + object

Examples:

  1. मैं आज सुबह से पत्र लिख रहा हूँ।
    I have been writing a letter since this morning.
  1. सीता एक घंटे से सेब खा रही है।
    Sita has been eating an apple for an hour.

5. Past Indefinite Tense (सामान्य भूत काल)

सामान्य भूत काल के वाक्यों में जो क्रिया है वह भूत काल में सामान्य रूप से हो चूका होता है। इस tense में वाक्यों के अंत में ‘खा, खी, गया, गयी, या, यी’, इन शब्दों का उपयोग होता है।

इस स्थिति में क्रिया का प्रकार भूत काल की अवस्था में पाया जाता है जैसे V2 (verb का दूसरा प्रकार).

Formula: Subject + verb(2nd form) + Object

Example:

  1. मैंने पत्र लिखा।
    I wrote a letter.
  1. सीता ने सेब खायी।
    Sita ate the apple.

6. Past Continuous Tense/Past Progressive Tense (अपूर्ण भूत काल)

अपूर्ण भूत काल के वाक्यों में क्रिया का भूत काल स्थिति में अपूर्णता दर्शाता है अर्थात कार्य अपूर्ण था, चल रहा था। इस tense में वाक्यों के अंत में ‘रहा था, रही थी, रहे थे’, जैसे शब्दों  का उपयोग होता है। 

Formula: Subject + was/were + verb (ing) + Object

Example:

  1. मैं पत्र लिख रहा था।
    I was writing a letter.
  1. सीता सेब खा रही थी।
    Sita was eating the apple.

7. Past Perfect Tense (पूर्ण भूत काल)

पूर्ण भूत काल के वाक्यों में जो क्रिया होता है वह भूत काल के किसी समय में पूर्ण हो चूका यह दर्शाता है। इस tense के वाक्यों में अंत में ‘चूका था, चुकी थी, चुके थे’, आदि शब्द आते हैं जो कार्य के पूर्णता को भूत काल में दर्शाते हैं।

Formula: Subject + had + verb (3rd form) + Object

Example:

  1. मैंने एक पत्र लिख लिया था। या (मैं एक पत्र लिख चूका था।)
    I had written a letter.
  1. सीता एक सेब खा चुकी थी। या (सीता ने एक फल खा ली थी।)
    Sita had eaten an apple.

8. Past Perfect Continuous Tense (पूर्ण-अपूर्ण भूत काल)

पूर्ण-अपूर्ण भूत काल के वाक्यों से हमें यह पता चलता है की वाक्य में जो क्रिया है वह भूतकाल में किसी निश्चित समय में शुरू हुआ था और भूत काल में कुछ समय तक चल रहा था।

इन वाक्यों में कार्य के शुरू होने का समय भी कई बार दिया होता है और समय के साथ ‘से’ का उपयोग होता है। इस tense में वाक्यों के अंत में भी ‘रहा था, रही थी, रहे थे’, जैसे शब्दों का उपयोग होता है जैसे Past  Continuous Tense के वाक्यों में होता है। 

Formula: Subject + had been + verb (ing form) + object

Examples:

  1. मैं कल से पत्र लिखते जा रहा था।
    I had been writing a letter since yesterday.
  1. सीता एक घंटे से सेब खा रही थी।
    Sita had been eating apples for an hour.

9. Future Indefinite Tense (सामान्य भविष्य काल)

सामान्य भविष्य काल के वाक्यों में जो क्रिया है वह भविष्य काल में होने वाला है ऐसा दर्शाया जाता है। इस tense में वाक्यों के अंत में गा, गे, गी’, शब्दों का उपयोग होता है।

इस tense में मुख्य क्रिया के साथ में ‘will’ helping verb का उपयोग करते है जो क्रिया का भविष्य में होना दर्शाता है।

Formula: Subject + Will + verb + Object

Example:

  1. मैं पत्र लिखूंगा।
    I will write a letter.
  1. सीता सेब खाएगी।
    Sita will eat an apple.

10. Future Continuous Tense/Future Progressive Tense (अपूर्ण भविष्य काल)

अपूर्ण भविष्य काल के वाक्य होने वाले क्रिया के अपूर्णता को दर्शाते है जो भविष्य काल में किसी समय शुरू होंगे और अकस्मात स्थिति तक चलते रहेंगे। इस tense में वाक्यों के अंत में ‘रहा होगा / हूँगा, रही होगी / होंगी, रहे होंगे’, जैसे शब्दों का उपयोग होता है। 

Formula: Subject + will be + verb (ing) + Object

Example:

  1. मैं पत्र लिख रहा हूँगा।
    I will be writing a letter.
  1. सीता सेब खा रही होगी।
    Sita will be eating an apple.

11. Future Perfect Tense (पूर्ण भविष्य काल)

पूर्ण भविष्य काल के वाक्यों में जो क्रिया होता है वह भविष्य काल के किसी निश्चित समय में पूरा हो चूका होगा यह दर्शाता है। इस tense के वाक्यों के अंत में ‘चूका होगा / हूँगा, चुकी होगी / हूँगी, चुके होंगे’, आदि शब्द आते हैं जो कार्य के पूर्णता को भविष्य काल में दर्शाते हैं। 

Formula: Subject + will have + verb (3rd form) + Object

Example:

  1. मैं एक पत्र लिख चुका हूँगा।
    I will have written a letter.
  1. सीता एक सेब खा चुकी होगी।
    Sita will have eaten an apple.

12. Future Perfect Continuous Tense (पूर्ण-अपूर्ण भविष्य काल)

पूर्ण-अपूर्ण भविष्य काल के वाक्यों से हमें यह पता चलता है की जो क्रिया है वाक्य में किसी भविष्य काल में शुरू हुआ होगा और चलता रहेगा पर वह कब समाप्त होगा यह तय नहीं है।

इन वाक्यों में कार्य के शुरू होने का समय दिया हो सकता है जो वाक्य में ‘से’ के साथ उपयोग होता है। इस tense में वाक्यों के अंत अंत में ‘रहा होगा / हूँगा, रही होगी / हूँगी, रहे होंगे’ जैसे शब्दों का उपयोग होता है जैसे Future Continuous Tense के वाक्यों में होता है।

Formula: Subject + will have been + verb (ing form) + object

Examples:

  1. मैं अगली सुबह से पत्र लिख रहा हूँगा। 
    I will have been writing letters since the next morning.
  1. दोपहर से सीता सेब खा रही होगी। 
    Sita will have been eating apples since noon.