12+ Tips: English Bolna Kaise Sikhe (इंग्लिश बोलना कैसे सीखे)

English Kaise Sikhe: इंग्लिश बोलना सिखाओ! हम सब आज के तकनीकी युग में रहते है जहाँ English (अंग्रेजी) भाषा का बोलबाला है। हम सब जानते है की सामाजिक भाषा का चयन करना मतलब अपने रहन सहन और बर्ताव में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।

हम अपने व्यावहारिक जीवन के देखते है की आजकल लोग एक दूसरे के रहन सहन और बोल चाल के माध्यम से एक दूसरे के standard का पता लगाते है और इन्हे काफी महत्त्व भी दिया जाता है। 

कहते है की आज के युग में जिस व्यक्ति को अच्छी English बोलनी और लिखनी आती है वह व्यक्ति अच्छे society और standard का कहलाता है। लेकिन बहुत से लोग आज भी ऐसे हैं जिन्हे ठीक से अंग्रेजी लिखने में या बोलने में दिक्कत आती है। 

आज के इस पोस्ट को हम खास तौर पर आपके और उन सभी के लिए बनाये हैं जिसमे आपको How to speak English better (इंग्लिश बोलना कैसे सीखे, अंग्रेजी सीखने के तरीके, अपनी अंग्रेजी को बेहतर कैसे बनाए) के कुछ आसान से टिप्स दिए गए है जो अच्छी अंग्रेजी सिखने और बोलने में आपकी मदद करेगा।

अनुक्रम

English Kaise Sikhe इंग्लिश कैसे सीखे

  1. जितना हो सके उतना अंग्रेजी सुनें। शुरुवात में Grammar पर ध्यान न दें।
  2. छोटे छोटे अंग्रेजी वाक्यों को बोलना सीखे और उनका मतलब समझे। 
  3. अपने आसपास का वातावरण बनाये और गलत अंग्रेजी बोलने से न डरें। 
  4. टंग ट्विस्टर शब्दों का ज्यादा उपयोग करे। 
  5. अंग्रेजी के गाने सुनें, मूवीज के subtitles को ध्यान से पढ़े। 
  6. अंग्रेजी किताबें, अखबार, और Internet Blogs पढ़े।
  7. अंग्रेजी में सोचना शुरू करें और खुद से अंग्रेजी में बातें करें। 
  8. अपनी English Vocabulary को बढ़ाएं। 
  9. आईने के सामने अपने आप से अंग्रेजी में बातें करें। 
  10. घबराएं नहीं। अपने आप पर विश्वास रखें। 
  11. अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी में ग्रुप डिस्कशन करें। 
  12. अपनी गलतियों पर ध्यान दे और उसे सुधारें। 
  13. English Phrases का ज्यादा प्रयोग करें। 
  14. लोगों से बिना डरे अंग्रेजी में बातें करें। 

14 Tips: English Kaise Bole | इंग्लिश कैसे बोले

1. जितना हो सके उतना अंग्रेजी सुनें। शुरुवात में Grammar पर ध्यान न दें।

अगर आप अच्छी अंग्रेजी बोलना और सीखना चाहते हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी भाषा को सुनना पड़ेगा। आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा की, केवल सुनने से कोई अच्छी अंग्रेजी कैसे सीख सकता है?

कभी अपने यह सोचा है कि, आपने अपनी मातृभाषा कैसे सीखे होंगे? और वह भी बचपन में, जब आपको कुछ पढ़ना या लिखना भी नहीं आता था। बचपन से हम अपनी मातृभाषा अपने आसपास के वातावरण में हमेशा सुनते हैं जिसके कारण उन शब्दों से आपका अपनापन सा जुड़ गया और आप बड़ी सरलता से अपनी मातृभाषा बोलना सीख गए। ठीक उसी प्रकार आपको अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए उसे ज्यादा से ज्यादा सुनना पड़ेगा। इससे आपको अंग्रेजी भाषा के प्रति अपनापन महसूस होने लगेगा और आप अंग्रेजी बोलना आसानी से सिख पाएंगे।

किसी भी भाषा को सीखने की यही प्रक्रिया है। जब आप अंग्रेजी भाषा को सुनेंगे, तो आपको व्याकरण की चिंता ना करते हुए केवल अपना ध्यान शब्दों पर केंद्रित करना होगा। यदि आप व्याकरण पर ध्यान देंगे, तो आपकी सुनने की क्षमता धीमी हो जाएगी।

यदि आप व्याकरण सीखना चाहते हैं तो इसके लिए बाजार में अनेक किताबें हैं जिसके माध्यम से आप व्याकरण सीख सकते हैं।  

2. छोटे छोटे अंग्रेजी वाक्यों को बोलना सीखे और उनका मतलब समझे। 

आप जब भी अंग्रेजी भाषा बोलने का प्रयास करते हैं तो आप जो भी बोलते हैं उसे समझें और उन शब्दों का अर्थ जानने की कोशिश करें। शुरुआत में हमेशा छोटे-छोटे वाक्यों का प्रयोग करें जिससे आपको अंग्रेजी बोलने में कठिनाई महसूस न हो।

आप अंग्रेजी के छोटे-छोटे वाक्य अपने दिनचर्या के कार्यों को कहकर या उनका जवाब अंग्रेजी में देकर शुरू कर सकते हैं। इससे आपका अंग्रेजी का अध्ययन भी हो जाएगा और आप आसानी से अंग्रेजी बोलना भी सीख जाएंगे। जब आप किसी के सामने अंग्रेजी बोलते हैं तो आप बिलकुल भी संकोच ना करें।

इससे आपका आत्मविश्वास धीरे-धीरे बढ़ेगा जिसके कारन आपको वाक्यों को बनाने में सहायता मिलेगी। 

3. अपने आसपास का वातावरण बनाये और गलत अंग्रेजी बोलने से न डरें।

जब आप अंग्रेजी बोलते हैं तब शुरुवात में आप से गलतियां भी होती है। गलत अंग्रेजी बोलने पर सामने वाला व्यक्ति क्या सोचेगा या फिर आप पर हंसेगा? 

यह एक गलत धारणा है। आप इस बात की चिंता बिलकुल भी न करें, क्योंकि शुरुवात में सबसे गलतियां होती हैं और सामने वाला व्यक्ति आपकी गलत अंग्रेजी पर नहीं हंसेगा और ना ही आपको दंड देगा। 

जैसे की, जब कोई विदेशी हिंदी सीखता है, तब वह हिंदी बोलते समय व्याकरण पर ध्यान नहीं देता और ना ही गलतियों पर ध्यान देता है। वह केवल हिंदी बोलना सीखना चाहता है। ठीक इसी प्रकार से आपको भी अंग्रेजी बोलते समय हो रही गलतियों पर ध्यान न देते हुए अपने आसपास का वातावरण बनाना है।

जैसे आपके जान पहचान के व्यक्ति अथवा आपके मित्र परिजन हैं, जिनके सामने आप बिना डरे बात कर सकते है वहां आपको अंग्रेजी में बात करना चाहिए। इससे आपका आत्म-विश्वास और बढ़ेगा और आप से गलतियां भी काम होगी। 

4. टंग ट्विस्टर शब्दों का ज्यादा उपयोग करे। 

अंग्रेजी शब्दों को ठीक से बोलने का सबसे आसान तरीका है कि आप कठिन और टंग-ट्विस्टर वाले शब्दों का इस्तेमाल करें। इन शब्दों को कहने से आपकी जबान साफ होती है। इन टंग-ट्विस्टर शब्दों को रोजाना बोलने से आप इंग्लिश के शब्द बिना रुके जल्दी-जल्दी बोल सकते हैं। ऐसा करने से आपकी अंग्रेजी बोलने की रफ़्तार भी  तेज़ और बेहतर हो जाती है। 

5. अंग्रेजी के गाने सुनें, मूवीज के subtitles को ध्यान से पढ़े। 

अंग्रेजी सीखने का एक सरल उपाय यह भी है की आप अंग्रेजी मूवीस को अंग्रेजी subtitles में देंखें और उन्हें पढ़ें। इससे आप अंग्रेजी के शब्दों को बड़ी आसानी से बोल और समझ पाएंगे। जैसे आप किसी फिल्मों के Dialogues को सुनकर उसे बोलने का प्रयास करते हैं, उसी तरह आप अंग्रेजी फिल्मों के Dialogues को subtitles  के माध्यम से बोलने का प्रयास कीजिए।

आप अंग्रेजी न्यूज़ चैनलों की मदद से भी बड़ी सरलता से अंग्रेजी भाषा को सीख सकते हैं। जैसे न्यूज़ चैनल के प्रावक्ता अंग्रेजी वाक्यों को बोलते है, उसे सुन आप भी अपने मन में उन शब्दों को दोहराईए जिससे आपको अंग्रेजी बोलने में कठिनाई नहीं होगी इससे आपकी इंग्लिश सुनने की क्षमता भी बढ़ जाएगी। 

गाने सुनना अधिकतर लोगों को पसंद है। आप गाने सुन के भी अंग्रेजी भाषा को सीख सकते हैं। जैसे आप हिंदी गानों को सुनकर गुनगुनाते हैं वैसे ही आपको अंग्रेजी गानों को भी सुन कर गुनगुनाने का प्रयास करना चाहिए। जिससे आपकी अंग्रेजी भाषा को सुनने और बोलने की क्षमता बेहतर होगी और आपको गाना भी समझ आएगा।  

इंटरनेट के माध्यम से आपको अंग्रेजी गानों के Lyrics प्राप्त हो जाएंगे। आपको उन Lyrics को गाने के साथ रिदम बनाकर बोलना है। जिससे आप बोर भी नहीं होंगे और आप अंग्रेजी सीख भी जाएंगे। 

6. अंग्रेजी किताबें, अखबार, और Internet Blogs पढ़े।

अंग्रेजी सीखने का एक और आसान तरीका है, पढ़ना। आप अंग्रेजी किताबें, social blogs, तथा अंग्रेजी newspapers पढ़कर प्रतिदिन उनमें से कुछ शब्दों के अर्थ पता कर उन्हें अपने जीवन में उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी English Vocabulary  भी अच्छी होगी।

अगर आप अंग्रेजी सबटाइटल वाला कोई content देख रहे हैं, तो निसंदेह आपकी अंग्रेजी बेहतर होगी। इससे आपके बर्ताव में भी बदलाव आएगा और बोलते समय आपकी काफी अंग्रेजी चुटकियों में ठीक हो जाएगी। 

अंग्रेजी सीखने और पढ़ने में newspapers का बड़ा हाथ हैं। अगर आप Newapapers पढ़ते हैं, तो Newspapers के न्यूज़ को आप इस प्रकार पढ़ें जैसे आप खुद एक न्यूज़ रिपोर्टर हैं और वह रिपोर्ट पढ़ रहे हो। इससे आपके शब्द और शारीरिक व्यवहार भी ठीक हो जाएगा। 

7. अंग्रेजी में सोचना शुरू करें और खुद से अंग्रेजी में बातें करें। 

आप खाली समय में बैठकर कुछ न कुछ ज़रूर सोचते होंगे। तो अब से आप अंग्रेजी में सोचना शुरू कर दीजिए। ऐसा करने से आपका ही फायदा होगा, आप अपने विचारों को अंग्रेजी में सोचेंगे जिससे आपके मस्तिष्क में हमेशा अंग्रेजी का प्रवाह रहेगा जिससे आपकी अंग्रेजी भी अच्छी हो जाएगी।

अंग्रेजी में सोचना अंग्रेजी सीखने और बोलने में बेहद कारगर है। आप हमेशा अपनी मातृभाषा में सोचते हैं और फिर उसका अनुवाद अंग्रेजी में करके बोलने का प्रयास करते है जो अंग्रेजी सीखने की एक गलत प्रक्रिया है।  सही अंग्रेजी सीखने के लिए आपको अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा और अंग्रेजी को प्राथमिकता देनी होगी।

सरल भाषा में कहें तो आपको अपने सोचने की क्षमता को अंग्रेजी में ट्रांसफर करनी होगी, जिससे आप अंग्रेजी बहुत जल्द ही सीख पायंगे। अंग्रेजी बोलते वक्त अगर कोई गलती हो, तो उस पर ज्यादा ध्यान ना दें।  

8. अपनी English Vocabulary को बढ़ाएं। 

अंग्रेजी सीखते समय हमारे पास पर्याप्त मात्रा में English Vocabulary होना चाहिए। जब आप किसी भाषा में बात करते हैं, तो आपको उस भाषा के प्रति पर्याप्त शब्दों की जानकारी होती है। वैसे ही, जब आप अंग्रेजी सीखते हैं और बोलने का प्रयास करते हैं तब आपके पास अंग्रेजी भाषा के पर्याप्त शब्द पता होना चाहिए।

आप किसी व्यक्ति से अंग्रेजी में बात करते हैं तो आप शब्दों के जाल में ना फंसे और बिना रुके अंग्रेजी बोल सकें। इससे सामने वाले पर आपका सही प्रभाव पड़ता है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। 

यदि आप प्रतिदिन 5 शब्दों को भी याद करने का प्रयास करें तो आपके Vocabulary में पर्याप्त शब्द होंगे जिससे आपको अंग्रेजी भाषा सीखने पर मदद मिलेगी। 

9. आईने के सामने खुद से अंग्रेजी में बातें करें। 

आप अंग्रेजी सीखना तो चाहते हैं लेकिन पूर्णतह प्रयास नहीं करते। अगर आप अंग्रेजी में बात ही ना करें तो आप अंग्रेजी कभी नहीं सीख पाएंगे। इसलिए, आपको खुद से ही अंग्रेजी मैं बात करने का प्रयास करना होगा। ऐसा करने से आपको अपनी गलतियों का पता चलेगा। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास कम नहीं होगा, क्योंकि आप खुद के सामने गलती कर रहे हैं।

इससे आपको अपनी गलतियों का पता होगा, जिसे आप सुधार कर अंग्रेजी सीखने पर जोर दे सके। इसके लिए आपको प्रतिदिन आईने के सामने खड़े रहकर खुद से अंग्रेजी में बातें करनी होगी। इससे आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा और आपको यह महसूस दिलाएगा कि आप बेहतर अंग्रेजी बोलने का प्रयास कर रहे हैं। यदि यह प्रयास आप प्रतिदिन करें तो अवश्य ही आप अच्छी अंग्रेजी बोल पाएंगे।

10. घबराएं नहीं! अपने आप पर विश्वास रखें। 

अगर आप अंग्रेजी बोलने पर हिचकिचाहट या घबराहट महसूस कर रहे हो तो पहले आप अपने घबराहट को दूर करें जिससे आप अंग्रेजी बोलने में जरा भी ना घबराएं और आप फर्राटे दार अंग्रेजी बोले, जो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा।आप अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आईने के सामने खुद से बात करें जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे और आप बिंदास्त होकर अंग्रेजी बोल सकें।

एक बात का अवश्य ध्यान रखें, की अंग्रेजी सीखते अथवा बोलते समय हमेशा आपको संयम (patience) बनाए रखना है। अगर आप धैर्य न रखकर गड़बड़ी में बहुत सी गलतियां  कर बैठते हैं।  इसके कारण आप फर्राटे दार अंग्रेजी बोलने में असमर्थ होते हैं।

11. अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी में Group Discussion करें।

आप अंग्रेजी भाषा कितना सीखे? यह जानने के लिए आपको अंग्रेजी भाषा को बोलना होगा। अंग्रेजी भाषा बोलते समय अपने आप में आत्मविश्वास रखना होगा और इसका एक सरल उपाय है “Group Discussion”। आप अपने मित्रों के साथ अंग्रेजी में ग्रुप डिस्कशन कर सकते हैं। इसका आपको एक फायदा मिलेगा कि उनसे बात करते समय आपको घबराहट महसूस नहीं होगी और आप बड़ी आसानी से अंग्रेजी बोल सकेंगे। 

यह एक बेहतरीन अवसर है जहाँ आप अपने मन के घबराहट को निकाल सके और पूरे आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोल सकें। इसमें आप किसी भी टॉपिक पर बड़ी सरलता से अंग्रेजी मैं बात कर सकते हैं। 

12. अपनी गलतियों पर ध्यान दे और उसे सुधारें। 

कहते हैं कि, “गलतियां इंसानो से ही होती है।” वैसे ही, जब आप किसी के सामने अंग्रेजी बोलने का प्रयास करते हैं उस समय आप से भी बहुत सारी गलतियां होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप गलतियों पर गलतियां करते चले जाएं। आपको अंग्रेजी बोलते समय अपनी गलतियों पर खास ध्यान देना होगा और उन गलतियों की एक लिस्ट बनाकर उन्हें एक-एक करके ठीक करना होगा। ऐसा करके आप अपनी अंग्रेजी को सुधार सकते हैं और अपने आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आप फर्राटे-दार अंग्रेजी बोल सकेंगे। अंग्रेजी बोलते समय सामान्य रूप से जो गलतिया होती हैं वह है Punctuation, शब्दों का बार-बार दोहराना (repetition) और (lack of vocabulary) वोकैबलरी कम होने के कारण अंग्रेजी बोलने में अटकना साथ ही कुछ अंग्रेजी के ऐसे शब्द हैं जिन्हें आप ठीक तरह से प्रणाम नहीं कर पाते। इन गलतियों को आपको सुधारना होगा। 

13. English Phrases का ज्यादा प्रयोग करें। 

अगर आप अपनी अंग्रेजी को और भी सरल बनाना चाहते हैं तो आप अपने रोजाना इस्तेमाल होने वाले वाक्यों को अंग्रेजी में बोलने का प्रयास करें। इससे आपकी अंग्रेजी का अध्ययन भी हो जाएगा और आप अंग्रेजी में वाक्य निर्माण करना भी सीख जाएंगे। ऐसा करने से आपको अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाहट महसूस नहीं होगी और आपका आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा।

14. लोगों से बिना डरे अंग्रेजी में बातें करें। 

जब आप किसी व्यक्ति के सामने अंग्रेजी में बात करते हैं तो आपको इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं आप गलत अंग्रेजी तो नहीं बोल रहे हैं। अगर आप इस बात की चिंता बिल्कुल भी ना करें कि आप गलत बोल रहे हैं कि सही, और केवल इस बात पर ध्यान दें कि आप अंग्रेजी में बात करें।

यदि आप गलती करने से डरते रहेंगे तो आप अंग्रेजी कभी बोलना नहीं सीख सकेंगे। इसीलिए आप जब भी किसी व्यक्ति से अंग्रेजी में बात करें तो आप बिना डरे, बिना गलती की परवाह करें अंग्रेजी बोले।

इसे भी पढ़े: