Tongue Twisters in Hindi – जो आपके जीभ को घुमा देंगे

टंग ट्विस्टर्स (Tongue Twisters) शब्दों का ऐसा समूह है जिसका उच्चारण हम ठीक से नहीं कर पाते हैं। बोलते समय हमारी जीभ अटक जाती है और ठीक से उच्चारण नहीं कर पाती है।

यह शब्दों का एक मिश्रण है जिसमें एक ही प्रकार के शब्दों को उल्टा-पुल्टा करके बनाया जाता हैं। जैसे हम अपनी भाषा सामान्य रूप से बोल लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जहाँ हमें शब्दों को जल्दी-जल्दी बोलना होता है, उस समय हमारी जुबान भी अटक जाती है।

हम ऐसे शब्दों का उच्चारण ठीक से नहीं कर पाते हैं, जिससे गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए बोलते समय आपकी वाणी का स्पष्ट होना बहुत जरूरी है।

Tongue Twisters in Hindi

जिस तरह से हम अपने शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला रखने के लिए व्यायाम करते हैं। इसी तरह हमें भी स्पष्ट बोलने के लिए अपनी जीभ का कसरत करना चाहिए।

टंग ट्विस्टर जैसे शब्द बोलना हमारी जीभ के लिए एक अच्छा व्यायाम हो सकता है और हम अपने अटकने के स्वभाव को भी बदल सकते हैं।

tongue twister in hindi

50+ Popular Tongue Twisters in Hindi and English 

अब कूद रस्सी रस्सी कूद कूद मत गिर पड़ !
Aab Kud Rassi Rassi Kud Kud Mat Gir Pad.

आचार का कचरा ,कचरे के डिब्बे मेँ कचरे के डिब्बे मेँ आचार का कचरा।
Aachaar Ka Kachra, Kachre Me Dibba

उड़ी चिड़ी ऊंची उड़ी सब्जी पूड़ी ठंडी पड़ी।
Unnchi Chidi Unchi Uddi Sabzi Pudi Thandi Padi

ऊँट ऊँचा, ऊँट की पीठ, ऊँची, पूँछ ऊँची ऊँट की।
Unchi, Unth ki Peeth Unchi, Unchi Punch Unth ki.

ऊँट बाँध कर सुंठ खाऊँ, सुंठ खाकर ऊँट बंधू।
Unth Bandh Kar Sunth Khaoon, Suth Khakar Unth Bandhun.

एक ऊँचा ऊँट है, पुँछ ऊँची ऊँट की, पुँछ से भी ऊँची क्या पीठ ऊँची ऊँट की।
Ek Uncha Unth hai, Poonch Unchi Unth Ki, Poonck Se bhi unchi kya peeth Unchi Unth Ki.

कच्चा कचरा, पक्का कचरा।
Kaccha Kachra, Pakka Kachra.

कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू।
Kaccha Kaddu, Pakka Kaddu.

कच्चा पापड़, पक्का पापड़।
Kaccha Papad, Pakka Papad.

कच्ची रोटी खाके रोती, रोती खाके कच्ची रोटी।
Kacchi Roti Khake Roti, Roti Khake Kacchi Roti.

कच्चे पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकडे पिंकू, पिंकू पकडे पका पपीता !
Kacche Ped Par Pakka Papita, Paka Ped Ya Paka Papita, Pake Ped Ko Pakde Pinku, Pinku Pakde Paka Papita.

काला कबूतर, सफेद तरबूज, काला तरबूज, सफेद कबूतर।
Kala Kabootar, Safed Tarbooz, Kala Tarbooz, Safed Kabootar.

काली रेल काली काली, पिली रेल पिली पिली ।
Kaali Rail Kaali Kaali, Peeli Rail Peeli Peeli.

कुछ ऊँट ऊँचा, कुछ पीठ ऊँची, कुछ ऊँची ऊँट की पीठ।
Kuch Unth Uncha, Kuch Peeth Unchi, Kuch Unchi Unth Ki Peeth.

कोका कोला कोकिला का किला।
Koka Kola Kokila Ka Kila.

खड्गसिंह के खडकने से खडकती है खिडकीयाँ, खिडकीयो के खडकऩे से खडकता है खड्गसिंह।
Khadak Singh Ke Khadakne Se Khadakti Hain Khidkiyaan, Khidkiyoon Ke Khadakne Se Khadakta Hai Khadak Singh.

चंदा चमके चम्-चम् चीखे चौक्काना चोर, चीटी चाटे चीनी, चटोरी चीनी खोर।
Chanda Chamke Cham-Cham Chike Chaukanna Chor, Chiti Chate Chini, Chatori Chini Khor.

चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी-चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।
Chandu Ke Chacha Ne, Chandu Ki Chachi Ko, Chandani Chauk Mein, Chandani Raat Mein, Chandi Ke Chammach Se Chatni Chatayi.

चांदनी रात में चार चुड़ैल चुर्की पकड़ कर चुटुर चुटुर चना चबाये।
Chandani Raat Mein Chaar Chudail Churki Pakad Kar Chutur-Chutur Chana Chabaye.

चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।
Chacha Ke Chaude Chabootre Par Cheel Ne Chuhe Ko Chonch Se Chaba Daala.

चार कचरी कच्चे चाचा, चार कचरी पक्के, पक्की कचरी कच्चे चाचा, कच्ची कचरी पक्के।
Chaar Kachari Kachche Chacha, Chaar Kachari Pakke, Pakki Kachari Kachche Chacha, Kachchi Kachari Pakke

चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे, चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।
Chaar Chor Chaar Chaatte Mein Chaar Anchaar Chaate, Chaat-Chaat kar Char Chaatta Chor Churakar Bhaage.

चार नयी नवेली दुल्हन दुल्हन नयी नवेली चार।
Chaar Nayi Naveli Dulhan, Dulhan Nayi Naveli Chaar.

छठी बीमार शेख छठी भेड़ बीमार।
Chathi Bimaar Sheikh Chathi Bhed Bimaar.

जो हँसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हँसेगा।
Jo Hasega Vo Fasega, Jo Fasega Vo Hasega.

टूट टूट कर कूट कूट कर।
Toot Toot Kar, Koot Koot Kar.

टेची में कैंची टेची पे कैंची।
Techi Mein Kainchi Techi Pe Kainchi.

डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली, जिस डाली पे मैंने नज़र डाली वही डाली किसी ने तोड़ डाली।
Daali-Daali Pe Nazar Daali, Kisi Ne Achhi Daali, Kisi Ne Buri Daali, Jis Daali Pe Maine Nazar Daali, Vo Daali Kisi Ne Tod Daali.

तुला राम ताला तोल के तेल में तुल गया, तुला हुआ तोला तले हुए तेल में तल गया।
Tula Ram Taala Tol Ke Tel Me Tul Gaya, Tula Hua Tola Tale Hue Tel Me Tal Gaya.

तेंदुलकर प्रभाकर गावस्कर वेंगसरकर, वेंगसरकर गावस्कर प्रभाकर तेंदुलकर !
Tendulkar Prabhakar Gavaskar Veingaskar, Veingaskar Gavaskar Prabhakar Tendulkar.

दुबे दुबई में डूब गए।
Dube Dubai Mein Doob Gaya.

नंदनगढ़ में, नंदू के नाना ने, नंदू की नानी को, नदिया किनारे, नीम के नीचे, नीनी करायी !
Nandangadh mein, Nandu Ke Nana Ne,Nandu Ki Nani Ko, Nadiya Kinare, Neem Ke Niche, Nini Karayi.

नंदु के नाना ने नंदु की नानी को नंद नगर मे नागिन दिखाई।
Nandu Ke Nana Ne Nandu Ki Nani Ko Nand Nagar Mein Naagin Dikhaai.

नज़र नज़र में हर एक नज़र में हमे उस नज़र की तलाश थी। वो नज़र मिली तो सही, पर उस नज़र में अब
वो नज़र कहाँ थी !
Nazar Nazar Mein Har Ek Nazar Mein Hamein Us Nazar Ki Talaash Thi. Vo Nazar Mili To Sahi, Par Us Nazar Mein Ab Vo Nazar Kahan Thi.

नदी किनारे किराने की दुकान।
Nadin Kinaare Kiraane Ki Dukaan.

नीला अंगूर काला लंगूर।
Neela Angoor, Kaala Langoor.

नीली रेल लाल रेल, नीली रेल लाल रेल।
Neeli Rail Lal Rail, Neeli Rail Lal Rail.

पक पका पक पका पक पक पका पक !
Pak Paka Pak Paka Pak Pak Paka Pak.

पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकडे पिंकू, पिंकू पकडे पका पपीता।
Pake Ped Par Paka Papita, Paka Ped Ya Paka Papita, Pake Ped Ko Pakde Pinku, Pinku Pakde Paka Papita.

पक्की कचरी कच्चे चाचा, कच्ची कचरी पक्के चाचा।
Pakki Kachri Kacche Chacha, Kacchi Kachri Pakke Chacha.

पांच पापड़ कच्चे पापड़, पांच पापड़ पक्के पापड़, पक्के पक्के पापड़ सेको, पापड़ कच्चे रखो पीछे !
Paanch Paapad Kacche Paapad, Paanch Paapad Pakke Paapad, Pakke Pakke Paapad Seko, Paapad Kacche Rakho Piche.

पानी में पकोड़ी कचोड़ी की चटोरी।
Paani Mein Pakodi Kachori Ki Chatori.

पिली रेल काली रेल पिली रेल काली रेल काली काली रेल पिली पिली रेल !
Peeli Rail Kaali Rail Peeli Rail Kaali Rail Kaali Kaali Rail Peeli Peeli Rail.

पीठ ऊँची उंट की उह्चई से नहीं होती, होती ही है होती ही है पीठ ऊँची उंट की !
Peeth Unchi Unth Ki Unchaai Se Nahin Hoti, Hoti Hai Hoti Hi Hai Peeth Unchi Unth Ki.

पीतल के पतीले मे पका पपीता पीला-पीला।
Peetal Ke Patile Mein Paka Papita Peela-Peela.

भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को क्यूँ भेजा जिसमे भेजा ही नही भेजा!
Bhagwaan Ne Bheje Ko Bheja Par Aise Bheje Ko Kyun Bheja Jisme Bheja Hi Nahin Bheja.

मत हँस हँस मत, मत फंस फंस मत।
Mat Hans Hans Mat, Mat Fass Fass Mat.

मदन मोहन मालविया मद्रास में मछली मारते-मारते मरे।
Madan Mohan Malvia Madras Mein Machli Maarte-Maarte Mare.

मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम न मिला, हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।
Mar Ham Bhi Gaye Marham Ke Liye, Marham Naa Mila, Ham Dam Se Gaye, Hamdam Ke Liye, Hamdam Naa Mila.

मैं वही हूँ जो मैं हूँ , और अगर मैं हूँ तो मैं क्या हूँ ?
Main Vahin Hun Jo Main Hun, Or Agar Main Hun To Main Kya Hun?

राधा की बूनी में नीबू की धारा।
Radha Ki Booni Mein Neebu Ka Dhara.

रोटी खा के पॉटी जाओ पॉटी जा के रोटी खाओ !
Roti Khake Potti Jao, Potti Jake Roti Khao.

लकड़ी पर चकरी चकरी में लड़की।
Lakdi Par Chakari Chakari Mein Ladki.

लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब।
Lapak Babuliya Lapak, Ab Na Lapakabe Ta Lapakabe Kab.

लाली बोली लल्लू से, लल्लन लाया था लालू की शादी पे, लाल लाल लिफाफे में लड्डू।
Lali Boli Lallu Se, Lallan Laya Tha Lalu Ki Shadi Pe, Lal Lal Lifafe Me Laddu.

ले नियम दे नियम, दे नियम ले नियम।
Le Niyam De Niyam, De Niyam Le Niyam.

शनिवार को सही समय पर शहद सही पहुंचाना, शाम समय पर शहद न पहुंचा साल भर शर्माना !
Shaniwar Ko Sahi Samay Par Shahad Sahi Pahunchana, Shaam Samay Par Shahad Na Pahuncha To Saal Bhar Sharmana.

शरद चन्द्र मकरन मरकण शंकर नन्द।
Sharad Chandra Makaran Maqran Shankar Nand.

समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है, समझ समझ कॆ जो ना समझे, मेरी
समझ मे वो ना समझ है।
Samajh Samajh ke Samajh ko Samjho, Samajh Samajhna bhi ek Samajh hai, Samajh-Samajh ke jo naa Samjhe, Meri Samajh mein vo Nasamajh hai.

सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा !
Sukha Kuda, Geela Kuda.

टंग ट्विस्टर्स क्या होते हैं?

टंग ट्विस्टर का अर्थ है ‘ऐसे शब्द जो जीभ को मोड़ दें’। ऐसे शब्द बोलते समय हमारी जीभ की अच्छी कसरत होती है और अटक भी जाती है। जब ऐसे शब्दों को बार बार बोलने पर सही उच्चारण नहीं निकल पाता। इनमें एक ही शब्द को बार-बार दोहराया जाता है, जिसे पढ़कर बच्चों का उच्चारण सही हो जाता है। बच्चों के हकलाने और लंगड़ाने की आदत को ठीक करता है।

टंग ट्विस्टर्स के लाभ

टंग ट्विस्टर्स एक जैसे उच्चारण वाले शब्दों से बने वाक्य होते हैं जिन्हें बोलते समय हर कोई हकलाता है। टंग ट्विस्टर्स का उच्चारण करते समय हमारे दिमाग और जीभ को भी अच्छी कसरत हो जाती है।

यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन इनका उच्चारण करेतो उसके धाराप्रवाह को गति मिलेगी। इससे हम कठिन शब्दों को बिना अटके बड़ी आसानी से बोल पाते हैं।

जिन व्यक्तिओं को लोगों के सामने भाषण देना होता है उन लोगों के लिए यह हिंदी टंग ट्विस्टर बहुत ही उपयोगी साबित होता है। इससे वह बिना अटके अपनी बातों को लोगों के सामने प्रस्तुत कर पाते हैं।

इसे भी पढ़े: